आप सभी का achieveupsc वेबसाइट पर स्वागत है

खेल पुरस्कार की राशि में वृद्धि

www.achieveupsc.co.in

राष्‍ट्रीय खेल और साहसिक कार्य पुरस्‍कार की 7 श्रेणियों में से 4 श्रेणियों में पुरस्‍कार की राशि बढ़ा दी गई है। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने आज राष्‍ट्रीय खेल दिवस पर घोषणा की।

  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार की राशि साढे सात लाख रुपये से बढाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है।
  • अर्जुन पुरस्कार की पुरुस्कार राशि 5 लाख से बढाकर 15 लाख कर दी गई है। 
  • द्रोणाचार्य आजीवन पुरस्कार की राशि 5 लाख से बढाकर 15 लाख कर दी गई है।  
  • द्रोणाचार्य नियमित और ध्‍यानचंद पुरस्‍कार की राशि भी पांच-पांच लाख रूपए से बढ़ाकर दस-दस लाख रूपए कर दी गई है।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार को अधिकारिक तौर पर भारत गणराज्य का सर्वोच्च खेल सम्मान है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1991-92 में हुई थी। 


यह पुरस्कार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।




राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार-2020  

Rajiv Gandhi Khel Ratna award-2020

Boxing Federation of India-BFI द्वारा रजत पदक विजेता अमित पंघाल (Amit Panghal) और अनुभवी विकास कृष्ण (Vikas Krishan) को ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार-2020’ (Rajiv Gandhi Khel Ratna award-2020) के लिये नामित किया गया।

प्रमुख बिंदु: 

  • अमित पंघाल वर्ष 2019 में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष मुक्केबाज़ बने।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार:
    • राजीव गांधी खेल रत्न जिसे आधिकारिक तौर पर ‘स्पोर्ट्स एंड गेम्स में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ के रूप में जाना जाता है, भारत गणराज्य का सर्वोच्च खेल सम्मान है।
    • इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1991–92 में हुई थी। 
    • यह पुरस्कार युवा एवं खेल मामलों के मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
    • वर्ष 2018 तक इस पुरस्कार के विजेता को एक पदक, एक प्रमाण पत्र और 7.5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 
  • BFI ने अर्जुन पुरस्कार-2020 (Arjuna Award-2020) के लिये विश्व कांस्य विजेता खिलाड़ी [लोवलिना बोर्गोहैन (69 किग्रा), सिमरनजीत कौर (64 किग्रा) एवं मनीष कौशिक (63 किग्रा)] को नामित किया है।
  • अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award):
    • अर्जुन पुरस्कार युवा एवं खेल मामलों के मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) द्वारा खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धि को मान्यता देने के लिये दिये जाते हैं।
    • इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1961 में हुई थी। 
    • इस पुरस्कार के विजेता को 5,00,000 रुपए का नकद पुरस्कार, अर्जुन की एक कांस्य प्रतिमा और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार-2020 (Dronacharya Award-2020) के लिये अपने नामांकन में BFI ने महिला खिलाड़ियों के राष्ट्रीय कोच मोहम्मद अली कमर और सहायक कोच छोटे लाल यादव को नामित किया है।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Award):
    • द्रोणाचार्य पुरस्कार को आधिकारिक तौर पर ‘स्पोर्ट्स एंड गेम्स में उत्कृष्ट कोच के लिये द्रोणाचार्य पुरस्कार’ के रूप में जाना जाता है, यह भारतीय गणराज्य का स्पोर्ट्स कोचिंग अवार्ड है।
    • इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1985 में हुई थी। 
    • इसे युवा एवं खेल मामलों के मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिये वार्षिक तौर पर दिया जाता है।
    • वर्ष 2017 तक, इस पुरस्कार के विजेता को कांस्य की बनी गुरु द्रोणाचार्य की एक प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र, औपचारिक पोशाक और 5 लाख रुपए प्रदान किये गए।
  • ध्यानचंद पुरस्कार-2020 (आजीवन उपलब्धि) के लिये BFI ने वर्ष 2008 की एशियाई मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता और दो बार की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता ऊषा नागिसेट्टी (Usha Nagisetty) को नामित किया।
  • ध्यानचंद पुरस्कार (Dhyan Chand Award):
    • ध्यानचंद पुरस्कार को आधिकारिक तौर पर ‘स्पोर्ट्स एंड गेम्स में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिये ध्यानचंद पुरस्कार’ के रूप में जाना जाता है, यह भारतीय गणराज्य का आजीवन उपलब्धि के लिये प्रमुख खेल सम्मान है।
    • इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई थी।
    • इस पुरस्कार को भारत सरकार के युवा एवं खेल मामलों के मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) द्वारा वार्षिक तौर पर प्रदान किया जाता है।
    • वर्ष 2019 तक, इस पुरस्कार के विजेता को एक प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र, औपचारिक पोशाक और 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।

Post a Comment