🌐www.achieveupsc.co.in
*सोमालिया केन्या विवाद*
इस विषय पर मूल विवाद तभी समझ मे आएगा जब हमे कुछ महत्वपूर्ण समुद्री शब्दावलियों के बारे में पता होगा। आइये उन्हें पहले जान लेते है:-
अनन्य आर्थिक क्षेत्र ( SPECIAL ECONOMIC ZONE- SEZ)
इसका निर्धारण आधार रेखा से 200 नॉटिकल मील तक किया जाता है।
इसमें तटीय देशो को सभी प्राकृतिक संसाधनों की खोज , दोहन, संरक्षण और प्रबंधन का संप्रभु अधिकार होता है।
महाद्वीपीय शेल्फ :- महाद्वीपीय शेल्फ एक पानी के नीचे भूमिगत भूमि है जो महाद्वीप से फैली हुई है जिसके परिणामस्वरूप अपेक्षाकृत उथले पानी का क्षेत्र शेल्फ समुद्र के रूप में जाना जाता है।
🔰 सोमालिया और केन्या के बीच हिन्द महासागर में समुद्री परिसीमन को लेकर विवाद है। विवाद का मूल कारण दोनों देशों द्वारा महाद्वीपीय शेल्फ के आधार पर सामुद्रिक सीमा का निर्धारण है।
दोनो देशो के मध्य लगभग सभी 1, 00,000 वर्ग किमी क्षेत्र को लेकर विवाद है। इस क्षेत्र में तेल और गैस के विशाल भंडार मौजूद है।
प्रारम्भ में यह विवाद 2009 में महाद्वीपीय शेल्फ सीमा पर आयोग (commission of the limits of the continental shelf-CLCS) में प्रस्तुत किया गया परन्तु 2014 में सोमालिया इस विवाद को अंतरष्ट्रीय न्यायालय ले गया।
इसकी सुनवाई जून 2020 में होनी थी परंतु इसे कोविड 19 के कारण स्थगित कर दिया गया है।
प्रीलिम्स फैक्ट
प्रीलिम्स फैक्ट
- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of justice-ICJ) की स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र के चार्टर द्वारा की गई और अप्रैल 1946 में इसने काम करना शुरू किया।
- यह संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख न्यायिक अंग है जो हेग (नीदरलैंड्स) के पीस पैलेस में स्थित है।
- संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख संस्थानों के विपरीत यह एकमात्र संस्थान है जो न्यूयॉर्क में स्थित नहीं है।
- यह राष्ट्रों के बीच कानूनी विवादों को सुलझाता है और अधिकृत संयुक्त राष्ट्र के अंगों तथा विशेष एजेंसियों द्वारा निर्दिष्ट कानूनी प्रश्नों पर अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार सलाह देता है।
- इसमें 193 देश शामिल हैं और इसके वर्तमान अध्यक्ष अब्दुलकावी अहमद यूसुफ हैं।
महाद्वीपीय शेल्फ की सीमा पर आयोग (CLCS):
- ‘महाद्वीपीय शेल्फ सीमा पर आयोग’ (CLCS), का कार्य ‘United Nations Convention on the Law of the Sea- UNCLOS)के कार्यान्वयन में मदद करना है।
- यह समुद्री आधार रेखा से 200 नॉटिकल मील से आगे के महाद्वीपीय शेल्फ के आधार पर महाद्वीपीय सीमाओं को निर्धारित करने हेतु सिफारिश करता है।
- आयोग में भू विज्ञान, भू भौतिकी, जल विज्ञान आदि क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले 21 सदस्य होते हैं। आयोग के सदस्यों का चुनाव कन्वेंशन पर हस्ताक्षर करने वाले देशों द्वारा किया जाता है। सदस्यों का चुनाव इस प्रकार किया जाता है कि वे विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Achieve upsc
Achieve Ias
Achieve Ias
Forgot password?
Close message
Subscribe to this blog post's comments through...
Subscribe via email
SubscribeComments
Post a new comment
Comment as a Guest, or login:
Comments by IntenseDebate
Reply as a Guest, or login: