आप सभी का achieveupsc वेबसाइट पर स्वागत है

पर्यायवाची शब्द (Previous Year ) for Ro/Aro exam 2021

पर्यायवाची शब्द

UP.RO./A.R.O (PRE)- 2010

जीभ :- जिह्वा, रसना, रसज्ञा, रसिका, चंचला

ध्यान रहे चंचला बिजली का भी पर्यायवाची होता है

अहि :-  उरग, सरीसृप, पवनाश, सर्प, नाग, भुजंग, पन्नग,व्याल, विषधर

नैसर्गिक - प्राकृतिक, स्वाभाविक, वास्तविक

हाथ :- हस्त, पाणि, कर, बाहु,भुजा,

सूर्य :- दिनकर, दिवाकर, भानु, रवि, भास्कर,आदित्य, दिनेश, प्रभाकर, मार्तण्ड, सविता, हरि, अर्क, सहस्त्रांशु, दिनमणि, अंशुमाली, पतंग, रवि, पूषा

चांदनी :- चन्द्राताप , कौमुदी, ज्योत्स्ना, चंद्रिका, चंद्रकला, चंद्रमारीची

सरस्वती :- भारती, वीणापाणि, महाश्वेता, इला, वागीश, ब्राह्मी, गिरा, निधात्री, वागेश्वरी, शारदा

जनार्दन :- नारायण, अच्युत, विश्वम्भर, चक्रपर्णी,मुकुंद, गरुन्धवज, लक्ष्मीपति, जलशायी,चतुर्भुज

शिव :- महेश, महादेव, रुद्र, शम्भू, उमापति, शंकर, आशुतोष, मदनारी, चंद्रमौलि, त्रिपुरारी

समुद्र :- पयोधि, जलधि, वारिधि, उदाधि, सिंधु, पयोनिधि, नीरनिधि, अबधि, जलधाम, वारिश, अर्णव, रत्नाकर, पारावार।

UP.RO.ARO.(SPL.)-(PRE)-2010

लहर :- तरंग, वीचि, उर्मि, हिलोर (Very Important)

देवता:- देव, अमर, सुर, निर्जर, त्रिदश, अमर्त्य, अजर

बगीचा:- उपवन, आराम, वाटिका, उद्यान, बाग, फुलवारी, निकुंज

तुरंग :- बाजि, घोड़ा, घोटक, हय, सैन्धव, अश्व, रविसुत,

विडोजा:- कौशिक, देवराज, विष्णु, जिष्णु, पुरहुत, वज्रधर, शक्र, पुरंदर, मधवा, सचिपति, सुरपति।

मार :-केतन, अनंग, मन्मथ, मनसिज, मनोभव, मयन

रात :- तमिस्रा, निशा, रजनी, निसिथ, विभावरी, रैन

मृगेंद्र :- केसरी, नाहर, मृगराज, व्याघ्र, सिंह ,हरि, वनराज

षटपद :- मधुकर, अलि, भृंग, मधुराज, मधुभक्षा, भ्रमर,भौंरा, मधुप, 

मछली :- मीन, मत्स्य, सफरी, झष, जलजीवन, जलतोरि



Post a Comment