आप सभी का achieveupsc वेबसाइट पर स्वागत है

Daily Current Affairs in Hindi 16 October updated

www.achieveupsc.co.in

डेली  अपडेट

करेंट अफेयर्स/न्यूज/घटना

 

STARS (strengthening Teaching Learning and Results for states Program)

यह  विश्व  बैंक समर्थित परियोजना है। अभी हाल ही में विश्व बैंक से 5718 रुपये की  परियोजना  की  मंजूरी  केंद्र सरकार द्वारा दी  गई है।

उद्देश्य :- इस परियोजना का उद्देश्य स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता और शासन  में  सुधार करना है।

शामिल  राज्य :- हिमाचल प्रदेश,केरल, राजस्थान,ओडीशा,मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र

यह मिनिस्ट्री आफ इजुकेशन के तहत केंद्र सरकार द्वारा प्रयोजित परियोजना है।

परख  (PARAKH):-

परियोजना का एक प्रमुख एक  राष्ट्रीय आकलन केंद्र परख’ (Performance Assessment, Review, and Analysis of Knowledge for Holistic Development)

की स्थापना करना है

थैलीसमीया बाल योजना:-

अभी हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा थैलीसिमिया बाल योजना का दूसरा चरण आरंभ किया गया ।

आरम्भ:- 2017

यह कोल इंडिया की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी वित्त पोषित हेमाटोपोएटिक स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन कार्यक्रम है-

थैलीसीमिया एक प्रकार का जीर्ण रक्त विकार है इसमें लाल रक्त कोशिकाओं में बनने वाला हीमोग्लोबिन पर्याप्त मात्रा में बन नहीं पाता है जिससे शरीर में रक्त की कमी हो जाती है जिसे एनीमिया भी कहते है। ऐसे रोगियों को प्रति दो या तीन सप्ताह में ब्लड ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता  पड़ती रहती है। 


लेज मेजस्टे कानून :- थाइलैंड में चल रहे राजशाही के विरोध-प्रदर्शन के दौर यह चर्चा में आया है। इससे तात्पर्य है  राजा-रानी ,उत्तराधिकारी या रीजेंट की आलोचना करने पर या अपमानित करने पर तीन से 15 साल तक की सजा हो सकती है। 

खाद्य एवं कृषि संगठन की 75वीं  वर्षगांठ :- 16 अक्टूबर 2020 को 75वीं वर्षगांठ मनायी गयी। भारत ने इस अवसर पर 75 रुपये के मूल्य के स्मारक सिक्का जारी किया है।

अभी हाल ही में खाद्य एवं कृषि संगठन को 2020 का नोबल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है।

यह एक संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भूख समाप्त करने के लिए किये जाने वाले प्रयासों का नेतृत्व करती है।

इसकी स्थापना 16 अक्टूबर 1945 में की गयी एवं मुख्यालय रोम, इटली में है।

इसके द्वारा प्रकाशित की जाने वाली  प्रमुख रिपोर्ट/कार्यक्रम

1. खाद्य संकट पर वैश्विक रिपोर्ट

2. 29 जून 2004 को ‘’खाद्य एवं कृषि हेतु पादप आनुवंशिक संसाधनों पर अंतर्राष्ट्रीय संधि (सीड ट्रीटी) 

 3.  प्रति दो वर्ष में में वैश्विक वन स्थिति का प्रकाशन

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान का पुन: निर्वाचन :- पाकिस्तान को एशिया-प्रशांत के पांच उम्मीदवारों में से सबसे अधिक मत प्रापत हुए। अब इसका कार्यकाल जनवरी, 2021 से शुरु होगा और तीन साल तक कार्यकाल रहेगा। 

न्यू शेफर्ड रॉकेट प्रणाली :- यह प्रणाली अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ‘’ब्लू ओरोजिन’’  द्वारा निर्मित की गयी है। यह नाम अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री ‘’एलन शैफर्ड’’ के नाम पर दिया गया है। यह पर्यटकों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में ले जाने हेतु एक राकेट प्रणाली ह। 


एक्वापोनिक्स (Aquaponics)

  • एक्वापोनिक्स एक उभरती हुई तकनीक है जिसमें मछलियों के साथ-साथ पौधों को भी एकीकृत विधि से उगाया जाता है।
  • मछली अपशिष्ट वृद्धिशील पौधों के लिए उर्वरक प्रदान करता है। पौधे पोषक तत्वों को अवशोषित करते हैं और पानी को फ़िल्टर करते हैं। इस फ़िल्टर किए गए पानी का उपयोग मछली टैंक को फिर से भरने के लिए किया जाता है। यह एक पर्यावरण-अनुकूल तकनीक है।


Post a Comment