आप सभी का achieveupsc वेबसाइट पर स्वागत है

UNITED NATIONS DAY 24 OCTOBER

संयुक्त राष्ट्र दिवस



वर्ष 1948 के बाद से प्रत्येक वर्ष 24 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nations Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अस्तित्त्व में आने को चिह्नित करता है।

 संयुक्त राष्ट्र चार्टर, वैश्विक शांति और समानता की दिशा में कार्य कर रहे संयुक्त राष्ट्र (UN) का संस्थापक दस्तावेज़ है

 2nd विश्वयुद्ध की समाप्ति के तुरंत बाद वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र के घोषणा पत्र के प्रारूप को तैयार करने के लिये 50 देशों के प्रतिनिधि अमेरिका के सैन फ्रांसिस्‍को में एकत्रित हुए और 26 जून, 1945 को सभी देशों के हस्‍ताक्षर के बाद इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर (U.N. Charter) के रूप में स्‍वीकार किया गया था। Imp

ध्यातव्य है कि पोलैंड, बाद में इस पर हस्ताक्षर करके संयुक्त राष्ट्र का संस्थापक सदस्य बना था। इसके पश्चात् संयुक्त राष्ट्र (UN) आधिकारिक रूप से 24 अक्तूबर, 1945 को अस्तित्त्व में आया, जब चीन, फ्रांँस, सोवियत संघ, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका समेत अधिकांश हस्ताक्षरकर्त्ताओं ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर की पुष्टि कर दी। इसलिये प्रत्येक वर्ष 24 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र कुल 193 सदस्यों वाले एक महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संगठन के तौर पर कार्य कर रहा है, जिसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय कानूनों को सुविधाजनक बनाने हेतु सहयोग प्रदान करना, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक एवं सामाजिक विकास तथा मानवाधिकारों की सुरक्षा के साथ-साथ विश्व शांति की दिशा में कार्य करना है।


संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 अंग हैं-


1) महासभा, 

2) सुरक्षा परिषद, 

3) आर्थिक एवं सामाजिक परिषद 

4) न्यास परिषद, 

5) सचिवालय और 

6) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय

Post a Comment

Comments

Loading... Logging you in...
  • Logged in as
There are no comments posted yet. Be the first one!

Post a new comment

Comments by