केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 15 अक्टूबर, 2020 को पूर्व राष्ट्रपति एवं वैज्ञानिक डा.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 89वीं जयंती परअविष्कारों के पेटेंट के प्रति जागरुकता हेतु ''साक्षरता एवं जागरुकता शिक्षा अभियान'' के लिए ''कपिला कलाम कार्यक्रम'' आरंभ किया है।
कपिला (KAPILA), आईपी (बौद्धिक संपादा) साक्षरता एवं जागरुकता के लिए कलाम कार्यक्रम (Kalam program for IP(intellectual property) Literacy and Awareness) का संक्षिप्त नाम है ।
वर्तमान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री- श्री रमेश पोखरियाल 'निशंंक'
इस कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को उनके अविष्कार को पेटेंट कराने के लिए आवेदन प्रक्रिया की सही प्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी और वे अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होंगे।
बौद्धिक साक्षरता सप्ताह :- 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर
ब्रम्होस का नौसैनिक संस्करण :-
भारत ने स्वदेशी रुप से निर्मित ब्रम्होस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भारतीय नौसेना के स्टील्थ डिस्ट्रायर ''आईएनएस चेन्नै'' से सफल् परीक्षण किया है। इसमें मिसाइल ने अरब सागर से पूर्व निर्धारित लक्ष्य को सफलता पूर्वक भेदा है।
ब्रम्होस मिसाइल :-यह एक अत्यधिक आधुुुुुनिक प्रणाली से लैैैस मिसाइल है। इसे ब्रम्होस एयरोस्पेस के तहत संयुक्त रुप से भारत और रुस द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
इस मिसाइल् की टॉप स्पीड 2.8 मैक है, जो ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना तेज है।
सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को पनडुब्बियों जहाजों विमानों और लैंड प्लेटफार्मों से लांच किया जा सकता है।
अभी कुछ दिनों पहले ही भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रम्होस का नया संस्करण और रेडियेशन मिसाइल रुद्रम का परीक्षण किया गया था।
भेदन क्षमता अचूक होने के कारण इसे ''दागो और भूल जाओ'' के नाम से भी जाना जाता है।
इसके पहले संस्करण को भारतीय नौसेना में वर्ष 2005 में शामिल किया गया था।
भारत और श्रीलंका की नौसेना अभ्यास SLINEX-20 का 8वां संस्करण
यह द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास 19 से 21 अक्टूबर 2020 तक श्रीलंका के त्रिंकोमाली में आयोजित होगा। भारतीय नैासेना के तरफ से स्वदेशी रुप से विकसित ए.एस.डब्लू कोरवेटेंस कामोर्टा और किल्टानन द्वारा हिस्सा लेगा।
श्रीलंका की और एस.एल.एन शिप्स सायुरा (आफशोर पेट्रोल वेस) और गजबाहु (प्रशिक्षण पोत) भाग लेगा
शंघाई सहयोग संगठन देशों के कानून मंत्रियों की 7वीं बैठक की मेजबानी :-
शंघाई सहयोग संगठन देशों के कानून मंत्रियों की 7वी बैंठक की मेजबानी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से भारतीय विधि और न्याय , संचार और इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री 'श्री रवि शंकर' द्वारा की गई।
जैकिंडा आर्डन दूसरी बार बनी न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री
जैंकिडा आर्डन लगातार दूसरी बार न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री चुनी गयी है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है।
संसद में सदस्यों की संख्या 120
पडे मत- 83.7 प्रतिशत
अर्डन की लेबर पार्टी ने 49.2 प्रतिशत मत प्राप्त किये।
आर्डन सर्वप्रथम 2017 में 40 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बनी थी।
रोहन जेटली निर्विरोध दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चुने गये
ऐश्वर्या श्रीधर को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर आफ द ईयर पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली वह प्रथम महिला है।
Forgot password?
Close message
Subscribe to this blog post's comments through...
Subscribe via email
SubscribeComments
Post a new comment
Comment as a Guest, or login:
Comments by IntenseDebate
Reply as a Guest, or login: