आप सभी का achieveupsc वेबसाइट पर स्वागत है

Net Present Value and Typhoon Haishen

www.achieveupsc.co.in 
शुद्ध वर्तमान मूल्य (NPV) क्या है? 




 शुद्ध वर्तमान मूल्य से आशय उस मूल्य के मौद्रिक सन्निकटन (monetary approximation) से है जो वन भूमि के किसी भाग को नष्ट किये जाने के कारण खो दिया जाता है। यह किसी वन और उसके पारिस्थितिक तंत्र को अवसंरचना परियोजनाओं के कारण होने वाली क्षति की भरपाई और इसके संरक्षण के प्रयासों हेतु किया जाने वाला अग्रिम भुगतान होता है। NPV की गणना सेवाओं और पारिस्थितिक मूल्य के आधार पर की जाती है और इसके लिए निर्धारित सूत्र हैं, जो वन भूमि के स्थान और प्रकृति तथा इसे खनन में परिवर्तित करने वाले औद्योगिक उद्यम के प्रकार पर निर्भर करता है। NPV को आर्थिक विकास संस्थान के प्रोफेसर कंचन गुप्ता के नेतृत्व में एक समिति द्वारा विकसित किया गया था। इसे कब लागू किया गया था? उच्चतम न्यायालय द्वारा वर्ष 2002 में गैर-वानिकी उद्देश्यों के लिये वन भूमि के उपयोग परिवर्तन को विनियमित करने के लिए, सुप्रीम कोर्ट ने भूमि परिवर्तन पर उच्च ‘शुद्ध वर्तमान मूल्य’ (NPV) शुल्क लागू किया था और इसमें बहुत ही सीमित छूट की अनुमति है



टाइफून हैशेन (Typhoon Haishen)

हाल ही में, जापान एवं इसके आसपास के क्षेत्र में शक्तिशाली टाइफून हैशेन ने काफी क्षति पहुँचाई है।

  • टाइफून हैशेन को श्रेणी-4 के तूफ़ान के रूप में वर्गीकृत किया गया है क्योंकि इस तूफान में हवाओं की गति लगभग 230 किमी./घंटा थी।
  • टाइफून ‘हैशेन’ का नामकरण चीन द्वारा किया गया था। ‘हैशेन’ को चीनी भाषा में ‘समुद्री देवता’ के रूप में जाना जाता है।

Post a Comment