आप सभी का achieveupsc वेबसाइट पर स्वागत है

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2020 (world press freedom index 2020) prelims fact

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2020 :- 

  1. यह रिपोर्ट प्रतिवर्ष REPORTERS WITHOUT BORDERS नामक संस्था द्वारा जारी की जाती है।
  2. यह मीडिया और प्रेस की स्वतंत्रता को दर्शाता है।
  3. इसमे 180 देशों को शामिल किया जाता है (वर्तमान में) 
  4. इसका प्रथम संस्करण 2002 में जारी हुआ था

विश्व प्रेस फ्रीडम सूचकांक 2020 के प्रमुख तथ्य :-

प्रथम तीन स्थान :- नार्वे, फ़िनलैंड, डेनमार्क 

अंतिम स्थान (180th स्थान) :- उत्तर कोरिया

भारत की स्थिति :- 

भारत इस वर्ष  142 वें पायदान पर है ( 2019 में 140 वे स्थान पर था)

भारत के पड़ोसी देशो की स्थिति :- 

पाकिस्तान :- 145
नेपाल :- 112
अफगानिस्तान :- 122
बांग्लादेश:- 151
भूटान :- 67
म्यामार :- 139 
चीन:- 177
श्रीलंका :- 127
मालदीव :- 79

ब्रिक्स देशों की स्थिति 

ब्राजील :- 107
रूस:- 149
दक्षिण अफ्रीका :- 31
चीन:- 177
भारत :- 142



रिपोर्ट में भारत के बारे में क्या कहा गया है :- 

रिपोर्ट के अनुसार 2019 में भारत मे किसी भी पत्रकार की हत्या नही हुई जबकि 2018 में 6 पत्रकारों की हत्या हुई थी। पत्रकारों की सुरक्षा अभी भी चिंता का विषय है।पत्रकारों पर पुलिस के माध्यम से , राजनीतिक एक्टिविस्ट इत्यादि के माध्यम से हिंसा हो रही है।

रिपोर्ट इस बात का ज़िक्र करती है कि वर्ष 2019 में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर कश्मीर के इतिहास का सबसे लंबा कर्फ्यू लगाया गया, देश में लगातार प्रेस की आज़ादी का उल्लंघन हुआ, यहाँ पत्रकारों के विरुद्ध पुलिस ने भी हिंसात्मक कार्रवाई की, राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा भी हमले हुए। इस प्रकार के कार्यों को ही भारत के रैंकिंग में पिछड़ने की वजह बताया गया है।



Post a Comment

Comments

Loading... Logging you in...
  • Logged in as
There are no comments posted yet. Be the first one!

Post a new comment

Comments by