PCS MANTRA
Daily Q&A SERIES
DAY 13
प्रश्न 1 :- प्राय: सभी द्रव गर्म किये जाने पर आयतन में बढ़ते हैं परंतु जल कितने डिग्री सेल्सियस के बाद आयतन में बढ़ता है?
उत्तर :- 4 डिग्री सेल्सियस
व्याख्या :- प्राय: सभी द्रव गर्म किये जाने पर आयतन में बढ़ते हैं परंतु जल 0 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करने पर आयतन में घटता है तथा 4 डिग्री सेल्सियस के बाद बढ़ना आरंभ होता है। इसे जल का असामान्य प्रसार कहते हैं।
प्रश्न 2- किसी समतल पर बने कोणों को मापने के लिए किस मात्रक का प्रयोग किया जाता है-
उत्तर:- रेडियन
व्याख्या :- किसी वृत्त की त्रिज्या के बराबर लंबाई के चाप द्वारा
उसके केंद्र पर बनाया गया कोण एक रेडियन होता है। रेडियन का प्रयोग समतल पर बने कोणों
को मापने में किया जाता है।
प्रश्न
3:- ध्वनि किस गुण के कारण धीमी अथवा तीव्र सुनाई देती है?
उत्तर :-
तीव्रता (Intensity) के कारण
व्याख्या :- तीव्रता ध्वनि का वह लक्षण है जिससे ध्वनि धीमी
अथवा तीव्र सुनाई देती है। जबकि तारत्व के कारण ध्वनि मोटी या तीक्षण लगती है।
प्रश्न 4:- गर्मियों में डिहाइड्रेशन के समय शरीर मे किस
तत्व की कमी हो जाती है?
उत्तर :- सोडियम
क्लोराइड
व्याख्या :- सोडियम क्लोराइड को साधारण नमक कहा जाता है।
समुद्री जल के वाष्पीकरण से इसका उत्पादन होता है। सोडियम क्लोराइड को बर्फ के साथ
मिलाकर हिम-मिश्रण बनाया जाता है।
प्रश्न 5:- कौन सी अक्रिय गैस वायुमंडल में नही पाई जाती
है?
उत्तर:- रेडॉन (Rn)
व्याख्या :- कुछ अक्रिय गैंसे :- हीलियम, निऑन, ऑर्गन, क्रिप्टान, जेनान, रेडान। रेडॉन को छोड़कर सभी
अक्रिय गैसें वायुमंडल में पायी जाती है। रेडॉन एक रेडियोएक्टिव तत्व है। इसका उपयोग
रेडियोथेरेपी के रुप में कैंसर के इलाज में होता है।
प्रश्न 6:- पेट्रोल तथा एल्कोहल के मिश्रण को क्या कहा जाता
है?
उत्तर :- गैसोहोल
व्याख्या :- यह गन्ने के रस से प्राप्त एल्कोहॅल को पेट्रोल
में मिलाकर प्राप्त किया जाता है। गैसोहोल से पेट्रोल द्वारा होने वाले कार्बन-डाई-ऑक्साइड
तथा सल्फर-डाई-आक्साइड के उत्सर्जन को रोका जा सकता है।
प्रश्न 7:- नारियल का खाने वाला योग्य भाग कौन सा होता है?
उत्तर :- भ्रूणपोष
व्याख्या :- कुछ फल और उनके खाने योग्य भाग
- Ø नारियल- भ्रूणपोष
- Ø आम- मध्य फलभित्ति
- Ø अंगूर- फलभित्ति
- Ø नाशपाती- पुष्पासन
प्रश्न 8:- प्राकृतिक रबड़
कहॉं से प्राप्त किया जाता है?
उत्तर :- पेड़ो से निकलने
वाले वनस्पति दूध से । वनस्पति दूध को लैटेक्स कहते हैं। यह आइसोप्रीन का बहुलक है
प्रश्न 9:- कॉकरोच के हृदय
में कितने कक्ष होते हैं?
उत्तर :- 13 कक्ष। काकरोच
आर्थोपोडा संघ का जीव है। आर्थोपोड़ा जंतुओ का सबसे बड़ा संघ है।
प्रश्न 10 :- सुखण्डी या
रिकेट्स रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
उत्तर :- विटामिन डी
व्याख्या :- विटामिन डी की
कमी से कैल्सियम और फॉस्फोरस के लवण का उपापचय ठीक से नहीं हो पाता है, जिसके कारण अस्थियों में कैल्सियम संचित
नहीं हो पाता है और अस्थिया कोमल हो जाती है
Forgot password?
Close message
Subscribe to this blog post's comments through...
Subscribe via email
SubscribeComments
Post a new comment
Comment as a Guest, or login:
Comments by IntenseDebate
Reply as a Guest, or login: