आप सभी का achieveupsc वेबसाइट पर स्वागत है

PCS MANTRA DAILY TEST FOR UPPCS AND STATE PCS EXAM DAY 1

    प्रिय परीक्षार्थियों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हम इस वेबसाइट में लगातार पीसीएस मंत्रा द्वारा आयोजित होने वाली डेली क्विज आपके लिए यहॉं उपलबध कराते रहें है। आज हम आपको डे-1 क्विज (विषय - विज्ञान) उपलब्ध करा रहें है। कृपया इन्हें ध्यान से पढ़े और अपने मित्रों के बीच अवश्य साझा करें    

आप सभी हमारे पॉलिटी क्विज ग्रुप से जुडकर पॉलिटी टेस्ट दे सकते हैं- Polity Quiz




    PCS MANTRA

    DAILY TEST (Q&A)

    WWW.ACHIEVEUPSC.CO.IN

    DAY 1

    प्रश्न 1- मानव शरीर का सामान्य तापमान कितना होता है?

    उत्तर – 37 डिग्री सेल्सियस

    व्याख्या :- मानव शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है। वहीं फॉरेनहाइट में इसका तापमान 98.6 फॉरेनहाइट एवं केल्विन में 310 केल्विन होता है।

     

    प्रश्न 2- रात के समय तारे किस कारण से टिमटिमाते हुए दिखाई देते हैं?

    उत्तर – प्रकाश के अपवर्तन के कारण

    व्याख्या – वायुमंडल में विभिन्न घनत्व वाली परते पाई जाती हैं, जब तारों से प्रकाश चलता है तो उसका विभिन्न परतों में लगातार अपवर्तन होता रहात है। चूंकि वायु की परते स्थिर नहीं होती इसीलिए हमें तारे भिन्न-भिन्न समायान्तरालों में भिन्न-भिन्न स्थतियों में दिखाई देतें हैं अर्थात हमें तारे टिमटिमाते हुए प्रतीत होते हैं।

      

    प्रश्न 3- घरों में प्रयोग की जाने वाली रंगीन टेलीविजन में किन प्राथमिक रंगों का प्रयोग किया जाता है?

    उत्तर- लाल, हरा एवं नीला

     

    प्रश्न 4- कौन सा ऐसा तत्व है जिसके सभी समस्थानिकों के नाम अलग-अलग है?

    उत्तर – हाइड्रोजन

    व्याख्या – हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक हैं किंतु उनकी द्रव्यमाना संख्याऍं क्रमश: 1,2 एवं 3 होती हैं। हाइड्रोजन ही एक मात्र ऐसा तत्व है जिसके सभी समस्थानिकों के नाम अलग-अलग हैं। प्रोटियम, ड्यूटोरियम, ट्राइटियम इत्यादि

     

    प्रश्न 5- मानव मूत्र का पी.एच मान कितना होता है?

    उत्तर – 5.5 -7.5

    व्याख्या – पी.एच. मूल्य एक ऐसी संख्या होती है जो पदार्थों की अम्लीयता व क्षारीयता को प्रदर्शित करती है। इसका मान हाइड्रोजन आयन के सांद्रण के व्युत्क्रम के लघुगणक के बराबर होती है। पी.एच. का मान 0 से 14 के बीच होता है। जिन विलयनों का पीएच मान 7 से कम होता है वे अम्लीय तथा जिनका मान 7 से ज्यादा होता है वह क्षारीय होता है।

                मानव रक्त का मान 7.35 से 7.5 होता है।

     

    प्रश्न 6- 22 कैरेट के सोने में 22 भाग सोना होता है लेकिन शेष 2 भाग किस धातु का होता है?

    उत्तर – तांबा

    व्याख्या – सोने की शुद्धता कैरेट में व्यक्त की जाती है। 100 प्रतिशत शुद्ध सोना  24 कैरेट का होता है। 22 कैरेट के सोने में 22 भाग सोना तथा शेष भाग तांबा होता है। इसी प्रकार 20 भाग सोना एवं 4 भाग तांबा होता है।

              सोने को कठोर बनाने के लिए तांबे का प्रयोग किया जाता है।

     

    प्रश्न 7- किस तत्व की कमी से पौधों की पत्तियां भूरी हो जाती हैं?

    उत्तर – पौधों में मैगनीज की कमी से उनकी पत्तियां भूरी हो जाती है।

    व्याख्या- मैगनीज की आवश्यकता क्लोरोफिल के निर्माण में होती है। नाइट्रेट से नाइट्रेट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

     

    प्रश्न 8- प्रकाश संश्लेषण की क्रिया किस रंग के प्रकाश में सर्वाधिक होती है?

    उत्तर – लाल

    व्याख्या – प्रकाश संश्लेषण क्रिया केवल दृश्य प्रकाश वर्णों में संपन्न होती है। पर्णहरित प्रकाश में बैंगनी , नीला और लाल रंगों को ग्रहण करता है। प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया बैगनी रंग के प्रकाश में सबसे कम तथा लाल रंग के प्रकाश में सबसे अधिक होती है। कुछ कृत्रिम सत्रोत भी प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को करने में समर्थ होते हैं।

     

    प्रश्न 9- विटामिन B6 का रासायनिक नाम क्या है?

    उत्तर- पायरीडॉक्सिन

    व्याख्या – यह जल में घुलनशील विटामिन है। इसकी कमी से शरीरिक वृद्ध अवरुद्ध हो जाती है और व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो जाता है। हरी सब्जियॉं, मास, कलेजी इत्यादि इसके प्रमुख स्त्रोत है।

     

    प्रश्न 10- इंसुलिन के अतिश्रावण से कौन-सा रोग हो जाता है?

    उत्तर – हाइपोग्लाइसीमिया

    व्याख्या – इंसुलिन के अति श्रावण से हाइपोग्लाइसीमिया रोग हो जाता है। इस रोग में रक्त में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है। जिससे तंत्रिका तथा रेटिना की कोशिकाऍं ऊर्जा की कम मात्रा की अवस्था में आ जाती हैं। इससे जनन क्षमता एवं दृष्टि ज्ञान कम होने लगता है तथा रोगी को थकावट अधिक होती है।

     

Post a Comment

Comments

Loading... Logging you in...
  • Logged in as
There are no comments posted yet. Be the first one!

Post a new comment

Comments by