PCS MANTRA
DAILY Q&A
TEST SERIES
Day -10
विषय
:- भूगोल
प्रश्न
1- कौन सी नदियां सुंदरबन डेल्टा का निर्माण करती हैं?
उत्तर-
गंगा और ब्रह्मपुत्र
सुंदरबन विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है
जो मुख्य रुप से गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों द्वारा निर्मित होता है,
इसका लगभग दो-तिहाई भाग बांग्लादेश और शेष भाग
भारत में अवस्थित है।
प्रश्न
2- नर्मदा नदीं का उद्गम स्थल कहॉं है-
उत्तर:-
अमरकंटक
मैकाल की पहाडियों में स्थित अमरकंटक पठार
से नर्मदा, सोन और
महानदी नदीं निकलकर प्रवाहित होती है।
प्रश्न
3- किशनगंगा किसकी सहायक नदी है?
उत्तर-
झेलम
किशनगंगा झेलम की प्रमुख सहायक नदी है। इस
पर किशनगंगा एवं तुलबुल परियोजना स्थापित हैं।
प्रश्न
4- घेपन झील किस राज्य में है ?
उत्तर-
हिमाचल प्रदेश
घेपन झील हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति
में स्थित है, यह पूर्ण
रुप से बर्फ से ढ़की है।
प्रश्न
5- भारत में न्यूनतम वर्षा वाला स्थान है?
उत्तर-
लेह
लेह में लगभग (9.20 सेमी ) भारत का सबसे
कम वर्षा वाला स्थान है। मासिनराम (1148 सेमी) भारत और विश्व का सबसे वर्षा वाला स्थान
है।
प्रश्न
6- स्वत: जुताई वाली मिट्टी किसे कहा जाता है?
उत्तर –
काली मिट्टी
काली मिट्टी में तीव्र जलधारण क्षमता पाई
जाती है जब यह सूखती है तो दरारयुक्त हो जाती है इसलिए स्वत: जुताई वाली मिट्टी कहा
जाता है। यह कपास की खेती के लिए सर्वाधिक उपर्युक्त है।
प्रश्न
7- इंदिरा गांधी नहर कहॉ से निकाली गई है?
उत्तर- यह भारत की सबसे लंबी नहर मानी जाती है।
यह व्यास और सतलज नदीयों के संगम के पास हरिके
बैराज से निकाली गई है।
प्रश्न
8- सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर स्थित है?
उत्तर –
नर्मदा नदी पर
इस परियोजना से लाभान्वित राज्य हैं- गुजरात,
महाराष्ट्र,
राजस्थान और मध्यप्रदेश
प्रश्न
9- भारत में हरित क्रांति के जनक कौन माने जाते हैं?
उत्तर –
एम.एस.स्वामीनाथन
विश्व में हरित क्रांति के जनक नार्मन बोरलॉग
को माना जाता है।
प्रश्न
10 – भारत की प्रथम चीनी मिल किस राज्य में स्थापित की गई थी?
उत्तर- उत्तर प्रदेश (1903 में)
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के प्रतापपुर में स्थापित की
गई थी।
Forgot password?
Close message
Subscribe to this blog post's comments through...
Subscribe via email
SubscribeComments
Post a new comment
Comment as a Guest, or login:
Comments by IntenseDebate
Reply as a Guest, or login: