पृथ्वी दिवस :- प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2020 की थीम थी :- "CLIMATE ACTION"
पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है :- लोगो को पृथ्वी एवम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना
शुरुआत कब से हुई :- हम जानते है की वर्ष 1970 में अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन ने पर्यावरण के लड़ती जागरूकता बढ़ाने के लिए पृथ्वी दिवस की शुरुआत की थी। इसके पश्चात पूरे विश्व मे यह दिवस मनाए जाने लगा।
वर्ष 2020 में पृथ्वी दिवस की 50 वर्षगांठ मनाई गई है
ई - रक्तकोष :-
ई रक्त कोष पोर्टल की शुरुआत 7 अप्रैल 2016 को केंदीय स्वास्थय एवम परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा की गई थी।
यह एक एकीकृत ब्लड बैंक प्रबंधन सूचना प्रणाली है जिसमे सभी हितधारकों के साथ विकसित किया गया है।
इस एप्लीकेशन की मदद से निकटम ब्लड बैंक की जानकारी मिल जाती है और साथ ही में उस एरिया में दिए गए विशेष ब्लड समूह की उपलब्धता की बारे में पता चल जाता है।
ई-रक्तकोष, ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट , राष्ट्रीय रक्त नीति के मानकों और रक्त के उचित संग्रह एवं दान तथा प्रभावी प्रबंधन व दान किये गए रक्त की गुणवत्ता एवं मात्रा की निगरानी के दिशा-निर्देशों को लागू करता है।
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी :-
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एक्ट के तहत 1920 में हुई थी। इस सोसाइटी के अध्यक्ष राष्ट्रपति और चेयरमैन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होता है
यह एक स्वैछिक मानवतावादी संगठन है जो आपदा और आपात स्थितयों में राहत प्रदान करता है।यह कमजोर लोगो के स्वास्थ्य एवं उनकी देखभाल को बढ़ावा देता है
इंडियन रेड क्रास का मिशन मानवीय गतिविधियों को समयबद्ध रूपो में प्रेरित करना, प्रोत्साहित करना सहायता करना है।
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज :-
यह एक अन्तराष्ट्रीय संगठन है जिसका उद्देश्य मानव जिंदगी को सुरक्षा प्रदान करना एवम रक्षा करना है। इसकी स्थापना 1863 में हेनरी डुजेंट ने जिनेवा में की थी।
इसका मुखयालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में है।
इस संगठन को अब तक तीन बार शान्ति का नोबल पुरस्कार (1917, 1944,1963) दिया जा चुका है।
रेड क्रॉस का मुख्य उद्देश्य युद्ध एवं विपदा के समय के समय मदद करना है
विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई को मनाया जाता है।
संयम (sainyam):-
इस एप्लीकेशन का विकास पुणे म्युनिसिपल कारपोरेशन ने स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत विकसित किया है।
इस एप्लीकेशन के प्रयोग से पता लगाया जा सकता है व्यक्ति क्वारंटाइन में है कि नही अथार्त इससे ट्रैकिंग की जा सकती है।
- लाल रंग: व्यक्ति लंबी अवधि के लिये बाहर गया है।
- पीला रंग: व्यक्ति सीमित क्षेत्र में सीमित समय के लिये गया है।
- हरा रंग: व्यक्ति घर की सीमा तक ही सीमित है।
Forgot password?
Close message
Subscribe to this blog post's comments through...
Subscribe via email
SubscribeComments
Post a new comment
Comment as a Guest, or login:
Comments by IntenseDebate
Reply as a Guest, or login: