आप सभी का achieveupsc वेबसाइट पर स्वागत है

ASEAN SUMMIT 2020

अभी हाल ही में ASEAN देशों का आभासीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ है। इसकी अध्यक्षता वियतनाम ने की है। कोविड -19 के लगातार बढ़ते प्रभाव के चलते अपंग आर्थिक लागत की चेतावनी दी गयी है। व्यापार मार्गों को नौकरी और खाद्य आपूर्ति को रक्षा के लिए  फिर से खोलने के लिए और साथ ही साथ चिकित्सा उपकरणों की मांग की गयी है।


ASEAN :- इसकी स्थापना एशिया प्रशांत पोस्ट कोलोनियल स्टेट में उभरते तनाव के बीच राजनीतिक ,सामाजिक आर्थिक  स्थायित्व को बढ़ाने के उद्देश्य से  8 अगस्त 1967 में बैंकाक (थाईलैंड)  में की गयीं।


संस्थापक राष्ट्र :-
  1. इंडोनेशिया
  2. मलेशिया
  3. फिलीपीन्स
  4. सिंगापुर
  5. थाईलैंड

बाद में शामिल हुए राष्ट्र :-
  • म्यामांर(1997)
  • लाओस (1997)
  • वियतनाम (1995)
  • ब्रुनेई (1984)
  • कम्बोडिया

अतः Association of South East Asian Nations में 10 राष्ट्र शामिल है। इसके अतिरिक्त 2 प्रेक्षक राष्ट्र भी है ।

प्रेक्षक राष्ट्र:-
  • पूर्वी तिमोर
  • पापुआ न्यू गिनी

दक्षिण एशियाई पूर्वी राष्ट्रों का संगठन (ASEAN :- ASSOCIATION OF SOUTH ASIAN NATIONS )  का मुख्यालय  जकार्ता , इंडोनेशिया में है।
MOTO Of ASEAN :- ONE VISION, ONE IDENTITY, ONE COMMUNITY
ASEAN के बारे में कुछ तथ्य :-
  • तीसरा सबसे बड़ा बाजार है विश्व में।
  • 6th सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है विश्व मे जबकि एशिया में तीसरे स्थान पर है।
  • मुक्त व्यापार समझौता चीन , जापान ,भारत , दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड के साथ है।

अध्यक्षता :- अंग्रेजी वर्णमाला के आधार पर प्रत्येक वर्ष बदलती रहती है। वर्ष 2020 की अध्यक्षता वियतनाम ने की है। वर्ष में 2 बार बैठक होती है।



ASEAN PLUS :- इसमे चीन , जापान , दक्षिण कोरिया राष्ट्र शामिल है। आसियान प्लस तीन (एपीटी) एक ऐसा मंच है जो आसियान के सदस्य देशों तथा तीन पूर्वी एशियाई देशों चीन, जापान तथा दक्षिण कोरिया के मध्य सामंजस्य का कार्य करता है। दस आसियान देशों व तीन पूर्वी एशियाई देशों सरकारी नेता, मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं।


पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन  (E.A.S):-

East Asia Grouping की अवधारणा पहली बार 1991 में मलेशिया के प्रधानमंत्री महाथिर-बिन-मोहम्मद द्वारा लाई गई थी परंतु इसकी स्थापना 2005 में की गई।

EAS के सदस्य देशों में आसियान के 10 देशों (इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, फिलीपींस, वियतनाम, म्याँमार, कंबोडिया, ब्रुनेई और लाओस) के अलावा ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, रूस और यूएस शामिल हैं।
कुल मिलाकर पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में 18 राष्ट्र शामिल है।

इसे आम क्षेत्रीय चिंता वाले राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों पर सामरिक वार्ता और सहयोग के लिये एक मंच के रूप में विकसित किया गया है जो क्षेत्रीय निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

EAS के प्रेमवर्क के अधीन क्षेत्रीय सहयोग के ये 6 प्राथमिक क्षेत्र आते हैं- पर्यावरण और ऊर्जा, शिक्षा, वित्त, वैश्विक स्वास्थ्य संबंधित मुद्दे एवं विश्वव्यापी रोग, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन तथा आसियान कनेक्टिविटी।

Post a Comment