यूपीएससी अध्ययन नोट्स: वन और वन्यजीव
उत्तर प्रदेश में वन और प्राकृतिक वनस्पतियां
- राज्य में समशीतोष्ण, उष्णकटिबंधीय, पर्णपाती तथा कटीले के प्रकार के वन पाये जाते है|
- उत्तर प्रदेश की प्रथम वन नीति वर्ष 1952 और द्वतीय वन नीति वर्ष 1998 में घोषित की गई थी|
- उत्तर प्रदेश में वन निगम की स्थापना 25 नवम्बर 1974 में की गयी थी |
- राज्य में कुल वनावरण 14,461 वर्ग किमी है जो उत्तर प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 6.00% है इसमे 2195 वर्ग किमी में अति सघन वन (0.91%), 4060 वर्ग किमी में मध्यम सघन वन (1.69%), तथा 8206 वर्ग किमी में खुले वन (3.41%) हैं|
- राज्य में कुल वृक्षावरण 7044 वर्ग किमी है जो उत्तर प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 92% है
- वृक्षावरण में देश में उत्तर प्रदेश का चौथा स्थान है|
- उत्तर प्रदेश में झाड़ियों का क्षेत्रफल 803 वर्ग किलोमीटर है, जो उत्तर प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 33% है|
- 2013 (13वीं रिपोर्ट) से 2015 के बीच वनावरण में वृद्धि: 112 वर्ग किमी
- सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाले 5 जिले (घटते क्रम में): सोनभद्र, खीरी, मिर्जापुर, पीलीभीत, चित्रकूट
- सबसे कम वन क्षेत्रफल वाले 5 जिले (बढते क्रम में): भदोही, संत कबीर नगर, मऊ, मैनपुरी, वाराणसी
- सर्वाधिक वन प्रतिशत वाले 5 जिले(घटते क्रम में): सोनभद्र, चन्दौली, मिर्जापुर, पीलीभीत, चित्रकूट
- सबसे कम वन प्रतिशत वाले 5 जिले(बढते क्रम में): भदोही, मैनपुरी, संत कबीर नगर , देवरिया, मऊ
वनों से सम्बंधित महत्वपूर्ण योजनायें
- सामाजिक वानिकी योजना 1976 में प्रारंभ हुई थी|
- उ.प्र. वानिकी परियोजना मार्च 1998 में प्रारंभ हुई थी|
- हरित पटृी विकास योजना 2012-13 में प्रारंभ हुई थी|
- आपरेशन ग्रीन योजना 2001 में प्रारंभ हुई थी|
- होटल फॉरेस्ट कवर योजना 2014-15 में प्रारंभ हुई थी|
वन्य जीव संरक्षण
- देश में वन्य जीवों के संरक्षण की सर्वोच्च संस्था भारतीय वन्य जीव है जिसका अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है
- उत्तर प्रदेश में प्राणी उद्यान (चिडि़या घर) लखनऊ व कानपुर में संचालित है|
- भारत का प्रथम रात्रि वन्य जीव पार्क (नाइट सफारी पार्क) ग्रेटर नोएडा में है|
- राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण्य में वन्य जीव (शेर) पार्क (लायन सफारी पार्क) इटावा में है
- राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण्य में हाथी पार्क (एलीफैंट सफारी) इटावा में है |
- हाथियों के पुनर्वास हेतु रेस्क्यू सेन्टर चम्बल क्षेत्र इटावा में है|
- भालुओं के पुनर्वास हेतु रेस्क्यू सेन्टर मथुरा में है |
- देश का सबसे बड़ा घडि़याल अभ्यारण्य चम्बल नदी क्षेत्र में है|
- देश का पहला डॉल्फिन सूचना केन्द्र चम्बल नदी क्षेत्र में है |
- मयूर संरक्षण केन्द्र वृदावन प्रस्तावित है|
- राष्ट्रीय उद्यान दुधवा, खीरी है जिसे 1977 में घोषित किया गया था|
- प्रदेश का प्रथम टाइगर रिजर्व बाघ अभ्यारण्य दुधवा में है जिसे 1987 में घोषित किया गया था
- प्रदेश का दूसरा टाइगर रिजर्व पीलीभीत-शाहजहाँपुर में है जिसे जून, 2014 में घोषित किया गया था|
- राज्य में इको-टूरिज्म पॉलिसी 2014 में घोषित की गयी थी|
- उत्तर प्रदेश में कुल वन्य जीव विहार 11 है|
- उत्तर प्रदेश में कुल पक्षी विहार 13 है|
- राज्य का प्रथम वन्य जीव विहार चन्द्रप्रभा वन्य जीव विहार है जिसे चन्दौली में 1957 स्थापित किया गया था|
- उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा वन्य जीव विहार हस्तिनापुर वन्य जीव विहार है जिसका क्षेत्रफल 2,073 वर्ग किमी है|
- उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा वन्य जीव विहार महावीर स्वामी वन्य जीव विहार है जिसका क्षेत्रफल 5.40 वर्ग किमी है तथा ललितपुर में स्थित है|
- उत्तर प्रदेश का राज्य का प्रथम पक्षी विहार नबाबगंज में स्थित है| जिसे 1984 में स्थापित किया गया था|
- उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा पक्षी विहार लाख बहाशी पक्षी विहार है जो कन्नौज में स्थित है |
- उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा पक्षी विहार पटना पक्षी विहार है जो एटा में स्थित है
Forgot password?
Close message
Subscribe to this blog post's comments through...
Subscribe via email
SubscribeComments
Post a new comment
Comment as a Guest, or login:
Comments by IntenseDebate
Reply as a Guest, or login: