आप सभी का achieveupsc वेबसाइट पर स्वागत है

खोंगजोम दिवस

खोंगजोम दिवस :-

प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को खोंगजोम दिवस  मणिपुर में मनाया जाता है।यह दिवस आंग्ल-मणिपुर युद्ध 1891, भाग लेने वाले योध्याओं को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।यह युद्ध 31 मार्च से 27 अप्रैल 1891 तक चला। इस युद्ध मे आंग्ल विजयी हुए। यह युद्ध मणिपुर के खोंगजोम की पहाड़ियों पर लड़ा गया है इसलिए इस युद्ध का नाम खोंगजोम है।

 युद्ध की पृष्ठभूमि :-

मणिपुर में उस समय महाराजा चन्द्रकीर्ति सिंह शासन कर रहे थे। उनकी मृत्यु के पश्चात सिंहासन के लिए उनके पुत्रो में विवाद होने लगा। महाराज चन्द्रकीर्ति सिंह की मृत्य के पश्चात उनके सबसे बड़े पुत्र सुरचंद्र ने 1886 में सिंहासन ग्रहण किया था। सुरचंद्र एवं उनके भाइयो के मध्य उत्पन्न कटुता का अंग्रेजो ने फायदा उठाया और युद्ध के पश्चात सीधा हस्तक्षेप करने में  सफल हुए।

Post a Comment